News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उत्तर प्रदेश- चीनी उत्पादन में कमी
05-Feb-2026 11:52 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उत्तर प्रदेश- चीनी उत्पादन में कमी
★ उत्तर प्रदेश में जनवरी में चीनी उत्पादन में इस सीजन की पहली गिरावट दर्ज की गई।
★ गन्ने की उपलब्धता कम होने से पेराई प्रभावित हुई और कुछ चीनी मिलों को समय से पहले परिचालन बंद करना पड़ा।
★ रैटून (पुरानी) फसल की पैदावार में 15–30% तक और नई (प्लांट) फसल की शुरुआती कटाई में करीब 10% की कमी आई है।
★ अप्रैल–मई 2025 में पश्चिमी यूपी में हुई बारिश को उत्पादकता घटने की बड़ी वजह बताया है, जिसका असर खासतौर पर प्लांट क्रॉप पर पड़ता है।
★ जनवरी में यूपी का चीनी उत्पादन 19.45 लाख टन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 20.1 लाख टन से कम है।
★ अक्टूबर से जनवरी तक कुल उत्पादन 55.10 लाख टन रहा, जो पिछले सीजन से थोड़ा अधिक है, लेकिन पेराई की रफ्तार कमजोर हुई है।
★ जनवरी में गन्ना पेराई 191.86 लाख टन रही, जबकि पिछले साल यह 212.83 लाख टन थी।
★ ISMA के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2025–26 में देश का सकल चीनी उत्पादन 343.5 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से कम है।
★ यूपी में उत्पादन पिछले साल के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अंतिम तस्वीर फसल की आगे की स्थिति और पेराई पर निर्भर करेगी।
