News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उत्तर प्रदेश में गन्ना की SAP 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की मिली मंजूरी: सूत्र

29-Oct-2025 12:22 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उत्तर प्रदेश में गन्ना की SAP 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की मिली मंजूरी: सूत्र
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में गन्ना की SAP 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास किया जा चुका है।
★ जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन में उत्तर प्रदेश में गन्ना की अरली (EARLY) वेरायटी पर 370 और जनरल वेरायटी पर 360 रुपए प्रति क्विंटल की SAP थी।
★ वर्ष 2021-22 में गन्ना की SAP 350 और जनरल की 340 रुपए प्रति क्विंटल थी।
★ यानी अब अरली वेरायटी की SAP 400 और जनरल की 390 रुपए प्रति क्विंटल हो सकती है।