ऑस्ट्रेलिया में गेहूं, कैनोला और जौ का उत्पादन अनुमान में मामूली वृद्धि: ABARES
03-Dec-2024 10:02 AM
ऑस्ट्रेलिया में गेहूं, कैनोला और जौ का उत्पादन अनुमान में मामूली वृद्धि: ABARES
गेहूं
उत्पादन 318.9 लाख टन पहुंचे की उम्मीद पिछले अनुमान से 60,000 टन अधिक।
कैनोला
उत्पादन 55.87 लाख टन पहुंचने का अनुमान, पिछले अनुमान से 1.15 लाख अधिक।
जौ
उत्पादन अनुमान 116.65 लाख टन रहने की आंकड़े दिए गए, जो सितंबर के आंकड़े से 4.95 लाख टन कम है। दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन में 4.70 लाख टन की गिरावट आ सकती है।
लगातार सूखा, ठंडे मौसम और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि ने फसल उत्पादन की क्षमता को सीमित किया और उत्पादन में गिरावट का कारण बने।
दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में सितंबर में औसत से कम बारिश और फ्रॉस्ट ने फसलों को प्रभावित किया, और कई क्षेत्र ओलावृष्टि और पानी की कमी से प्रभावित हुए।
ऑस्ट्रेलिया की गेहूं, कैनोला और जौ फसलें मिश्रित परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। जबकि कुछ क्षेत्रों में उपज में वृद्धि की उम्मीद है, विशेषकर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स में, वहीं दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया में मौसम की कठिनाइयों के कारण उपज में कमी आई है।
