ऑस्ट्रेलिया द्वारा रचाया जा रहा दलहनों का खेल
03-Dec-2024 11:02 AM
ऑस्ट्रेलिया द्वारा रचाया जा रहा दलहनों का खेल
★ अकस्मात ही चना उत्पादन में भारी वृद्धि होने, मसूर के उत्पादन में बड़ी गिरावट दिखाई गई।
★ ऑस्ट्रेलिया को मालूम है कि इनके अलावा देसी चना का सप्लायर कोई नहीं और कनाडा मसूर निर्यात में दे रहा है टक्कर।
★ आकड़ों के अनुसार चना उत्पादन 13 लाख टन से बढ़ाकर 19 लाख टन (+42%) और मसूर का 17 लाख टन से घटाकर 11 लाख टन (-34%) दिया गया।
★ चना उत्पादन गत अनुमान से 42% व मसूर का 34% बढ़ाया गया।
★ ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि आंकड़ों में बदलाव (छेड़-छाड़) न की गई हो।
★ चना मामले में पहले कम उत्पादन बता कर पुराना माल निकालने की कोशिश की गई और कनाडा को टक्कर देने के लिए मसूर उत्पादन अधिक होने के आंकड़े दिए गए।
★ हाल हे में दिए गए आंकड़ों से भारतीय दलहन बाज़ारों का समीकरण बदल सकता है।
★ जानकारी के लिए बता दें कि चना और मसूर का निर्यात बड़ी कंपनियों द्वारा किया जा रहा है यानि स्टॉक मजबूत हाथों में रहेगा।
★ चना उत्पादन बढ़ाए जाने से भारतीय बाज़ारों में कीमतों पर बन सकता है दवाब और मसूर की कीमतों में हो सकती है बढ़ोत्तरी।
