प्रसिद्ध मोज़ाम्बिक तुवर निर्यात मामले में नया मोड़।
03-May-2025 12:56 PM
प्रसिद्ध मोज़ाम्बिक तुवर निर्यात मामले में नया मोड़।
★ मोजांबिक से तुवर निर्यात मामले में ऊपरी कोर्ट द्वारा जज को बिना किसी आधार के गलत फैसला सुनाए जाने पर हटाया गया।
★ मोज़ाम्बिक के नोए अमा जोसे ज़िम्पिंगा जज ने मशहूर तुवर केस में फैसला सुनाया था, जिसमें ETG, Lda. और Royal Group कंपनियाँ शामिल थीं।
★ मामला भारत में मटर के निर्यात से जुड़ा था, जिसमें अरबों मेटिकैस (मोज़ाम्बिक मुद्रा) का नुकसान हुआ।
★ दिसंबर 2023 में ETG कंपनी के दो कर्मचारियों ने 3.8 अरब मेटिकैस की जमानत नहीं दी इसलिए जज नै कंपनी के नाकाला और बीरा में रखे 4,300 टन तुवर एवं अन्य उत्पाद को जब्त करने का आदेश दिया।
★ ऊपरी कोर्ट ने बताया कि यह आदेश कानूनी आधार के बिना था।
★ कहा गया पुराने जज ज़िम्पिंगा ने तेज़ी से जब्ती की प्रक्रिया की और यहां तक कि जब्त माल बेचने की इजाज़त भी दे दी।
