रबी सीजन 2025-26 के लिए अब तक 23.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद

12-Apr-2025 09:15 AM

रबी सीजन 2025-26 के लिए अब तक 23.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद
★ मध्य प्रदेश इस बार भी गेहूं खरीद में सबसे आगे रहा है, जहाँ अब तक 20,11,263.11 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके बाद हरियाणा में 15,075.35 मीट्रिक टन और राजस्थान में 2,02,728.94 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
★ पंजाब में भी खरीद कार्य शुरू हो चुका है, जहाँ अब तक 2,909.05 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जबकि अनुमानित लक्ष्य 124 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी) से क्रमशः 60,616.03 और 81,716.47 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
★ अन्य राज्यों में गुजरात, बिहार और उत्तराखंड से भी खरीद कार्य जारी है, हालांकि कुछ राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में अब तक कोई खरीद दर्ज नहीं हुई है।
★ देखना होगा कि सरकारी खरीद किस मुकाम तक पहुँचती है, बम्पर क्रॉप को देख मंडियों में भाव MSP के आसपास और मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में बोनस दिए जाने से इन राज्यों में रफ़्तार भी बढ़ी। 
★ अभी हाल ही में उत्तर भारत हवायें चलने, आंधी आने, बारिश होने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से कटाई में विलम्ब हो रहा हैं, कुछ मंडियों में खुल्ले में पड़ा गेहूं बहा तो कुछ क्षत्रों में कटी फसल पर बर्ष पड़ी जिससे दाना बदरंग हो सकता हैं। 
★ मौसम में आये बदलाव का असर फसल पर कितना पड़ेगा, रिपोर्ट शीघ्र हो आपको दी जाएगी। असर नुकसान का दायरा बढ़ा तो इसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।