साप्ताहिक समीक्षा-चना
03-May-2025 08:18 PM
सिमित मांग के चलते चना की कीमतों में घट बढ़ जारी
नई दिल्ली। मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी चना की कीमतों में मामूली घट बढ़ देखी गयी। चना दाल व बेसन में उठाव न होने के कारण मिलर्स आवश्यक्तानुसार ही चना की सिमित मात्रा में खरीदी कर रहे है। जिस कारण बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा है। वर्तमान समय में उत्पादक मंडियों में चना की आवक में गिरावट देखी जा रही। चना की सरकारी खरीद बहुत धीमी गति से हो रही है। 30 अप्रैल तक चना की सरकारी खरीद 97,013 मैट्रिक टन की गयी। जिसमे से नाफेड द्वारा 45,062 मैट्रिक टन व एनसीसीएफ द्वारा 51,951 मैट्रिक टन की खरीद की गयी। चालू रबी सीजन में चना उत्पादन भी व्यापारिक अपेक्षाक्रत कम बताया जा रहा। ग्राहकी का समर्थन मिलने चना की कीमतों में मजबूती देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5650/5675 रुपए व राजस्थान लाइन 5750/5775 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5600 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5800 रुपए व मुंद्रा 5700 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5225 रुपए जयपुर 5700 रुपए बीकानेर 5300/5650 रुपए किशनगढ़ 5200/5330 रुपए व कोटा 4500/5375 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6000 रुपए लातूर 5750/5900 रुपए अकोला 5950/6025 रुपए नागपुर 6000/6025 रुपए व अहमदनगर 5300/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली सिमित बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5700 रुपए गंजबासोदा 5300/5500 रुपए सागर 5400/5650 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 5700/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5950/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर चना इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर सप्ताहांत में 5925 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 25/50 रुपए क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6725/7250 रुपए भाटापरा 7100 रुपए कटनी 7150 रुपए,गुलबर्गा 6800/7100 रुपए जलगांव 7000 रुपए इंदौर 7150/7250 रुपए जयपुर 6575 रुपए व कानपुर 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
