साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

02-Aug-2025 08:29 PM

सीमित कारोबार के बीच मूंगफली के दाम में 100 रुपए का उतार-चढ़ाव  
 
नई दिल्ली। गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण उत्पादक राज्यों की प्रमुख मंडियों में मूंगफली की आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है और व्यापारी तथा मिलर्स कहीं इसकी  खरीद में थोड़ी-बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं जबकि कहीं वे सक्रिय नहीं है। खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई गत वर्ष से कुछ आगे है और फसल की हालत सामान्य बताई जा रही है।
आवक  
26 जुलाई से 1 अगस्त वाले सप्ताह के दौरान गुजरात की राजकोट मंडी में 3 से 6 हजार बोरी के बीच मूंगफली की दैनिक आवक हुई मगर सीमित कारोबार के कारण इसका भाव 5000/7500 रुपए प्रति क्विंटल के पिछले स्तर पर बरकरार रहा। 
राजस्थान 
लेकिन राजस्थान के बीकानेर में थोड़ा बहुत कारोबार होने से मूंगफली का दाम 100 रुपए सुधरकर 5300 रुपए पर पहुंच गया। महाराष्ट्र के सोलापुर में खरीदारों की कमजोर मांग से इसका भाव 100 रुपए गिरकर 6500 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। 
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश की मंडियों में मिश्रित रुख रहा। वहां मूंगफली का मूल्य झांसी में 100 रुपए बढ़कर 4200/4800 रुपए तथा मऊरानीपुर में 25 रुपए सुधरकर 4500/4925 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा मगर महोबा में 100 रुपए गिरकर 4500/4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। झांसी में 1000-1500 बोरी, महोबा में 350 बोरी तथा मऊरानीपुर में 550-850 बोरी मूंगफली की दैनिक आवक हुई। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली के दाने में कहीं-कहीं अच्छा कारोबार हुआ जिससे वहां इसके दाम 100-200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। बीकानेर में 40/50 काउंट वाले दाने के दाम में 200 रुपए तथा 60/70 काउंट वाले के मूल्य में 100 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ। इसी तरह महाराष्ट्र का नागपुर में 50/60 काउंट का दाम 100 रुपए एवं 60/70 काउंट का भाव 200 रुपए बढ़ गया। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल की मांग एवं कीमत कमजोर देखी गई। गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में भाव 25 रुपए गिरकर 1350 रुपए प्रति 10 किलो तथा राजकोट में 15 किलो वाले तेलिया टीन का भाव 65 रुपए गिरकर 2165 रुपए रह गया। कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल का भाव स्थिर रहा।