साप्ताहिक समीक्षा-मटर

23-Dec-2024 06:33 PM

ग्राहकी का समर्थन न मिलने मटर में लिवाल कमजोर                                                      

कानपुर। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। कनाडा में 2024-25 सीजन के दौरान मटर उत्पादन 30 लाख टन पहुंचने की सम्भावना। इस वर्ष उत्पादकता गत वर्ष से 8% बढ़ी। पीली मटर उत्पादन 24 व हरी मटर का 4.5 लाख टन रहने की उम्मीद।सप्लाई 2% बढ़कर 33.6 लाख टन और निर्यात 24 लाख टन रहने के आकड़े दिए गये। उत्पादन बढ़ने के कारण सीजन के अंत में बकाया स्टॉक अधिक रह सकता है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में  मुंबई कनाडा 3525/50 रुपए रूस 3400/25 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375 रुपए व रूस 3325 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। उपलब्धता बनी रहने व दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से  कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3700/3725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से  महोबा मटर में  इस  साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव  सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में गत साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दमोह 3250/3300 रुपए व बीना 3000/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
मटर दाल  
मटर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने इस साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4200 /4250रुपए प्रति क्विंटल  हो गयी।