साप्ताहिक समीक्षा-मटर
03-May-2025 08:12 PM
लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में सुधार
कानपुर। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। उत्पादक मंडियों में मटर की आवक कमजोर पड़ने लगी है। जिसे देख स्टाकिस्टों की पूछ परख बढ़ी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3650/75 रुपए रूस 3575 रुपए व मुद्रा कनाडा 3500/3525 रुपए व रूस 3425/50रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज किया गया और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 3750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3250/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। मांग बेहतर होने से राठ मटर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार जालौन मटर भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहंत में 3451/3581 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। उरई मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढातब के साथ के साथ भाव सप्ताहांत में 3300/3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3300/3550 रुपए व बीना 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
मटर दाल
मटर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3900/3950 रुपए व इंदौर 4000/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
