साप्ताहिक समीक्षा-मटर

02-Aug-2025 09:08 PM

लिवाली सुस्त पड़ने से मटर की कीमतों में घट बढ़                                               

कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। बढ़े हुए भावों पर बिकवाली बढ़ने और लिवाली सुस्त पड़ने के चलते कीमतों पर दबाव बना रहा। साथ ही, चना की गिरावट ने भी मटर की खरीदारी को प्रभावित किया, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली सीमित रही। कनाडा में मटर बाजार फिलहाल शांत है। वहां के निर्यातक नई फसल के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। पुराना स्टॉक सीमित है और खरीदार फिलहाल अग्रिम अनुबंध को लेकर बहुत अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अमेरिकी मटर के भाव: 5.5–5.75 US$/टन (एफओबी फार्म) व कनाडाई मटर के भाव: 7.5–8.5 CAD$/टन (एफओबी फार्म) कनाडा मेंमुख्य मटर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में अच्छी वर्षा हुई है, जिससे फसल की स्थिति को फायदा मिला है। उत्पादकता में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। लिवाली व बिकवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3550 रुपए रूस 3325 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। जबकि कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटलकी घट बढ़ के साथ भाव कनाडा 3725 रुपए व रूस 3425/3525 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली शांत बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखि गयी और भाव सप्ताहांत में 3625/3675 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। जबकि ललितपुर मटर की कीमतों में  इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी का समर्थन मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3200/3350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मांग बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ  भाव सप्ताहांत में बीना 3300/3400 रुपए व दमोह 3275/3340 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मटर दाल  
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4000/4050 रुपए व इंदौर 4४२००/4250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।