साप्ताहिक समीक्षा-मटर

22-Nov-2025 08:10 PM

मांग कमजोर बनी रहने से मटर की कीमतों में गिरावट         
                                
कानपुर।चालू सप्ताह के दौरान मटर के बाज़ार में लगातार गिरावट का रुख देखने को मिला। ऊँचे भावों पर बढ़ी बिकवाली और लिवाली के कमजोर पड़ने से बाजार दबाव में बना रहा। दाल मिलर्स की ओर से सीमित खरीद के कारण बढ़ते दामों को आवश्यक समर्थन नहीं मिल सका, जिसके चलते कीमतों में नरमी दर्ज हुई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली तेज होने और उपभोक्ता मांग सुस्त रहने से कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। साथ ही, उत्पादन से जुड़ी सकारात्मक खबरों ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया है। इसी बीच, इस वर्ष मटर की बुवाई की गति तेज बनी हुई है। 14 नवंबर तक देशभर में मटर की बुवाई 4.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.51 लाख हेक्टेयर अधिक है। बढ़ी हुई बुवाई से उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, जो भविष्य में कीमतों पर और दबाव डाल सकती है।  
पश्चिमी कनाडा की प्रमुख मंडियों में मटर के भाव पिछले कई दिनों से एक ही दायरे में स्थिर बने हुए हैं। भारत में पीली मटर पर 30% और चीन में 100% आयात शुल्क लगने से कनाडाई निर्यातकों को इन दोनों बड़े बाजारों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य देशों में भी मांग कमजोर है, जबकि रूस-यूक्रेन की कड़ी प्रतिस्पर्धा ने चुनौतियाँ और बढ़ा दी हैं। बेहतर उत्पादन और सीमित कारोबार के चलते पीली मटर का मूल्य 7.50 डॉलर/बुशेल, हरी मटर (ग्रेड-2) का 10.00–10.50 डॉलर/बुशेल और मापले मटर का 10–11 डॉलर/बुशेल पर स्थिर है। आपूर्ति सुचारु है, लेकिन वैश्विक मांग कमजोर बनी हुई है। चीन के बाजार में रूस का दबदबा बढ़ रहा है और भारत में भी आयात की रफ्तार धीमी पड़ गई है, साथ ही घरेलू बुवाई तेज चल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि जब तक भारत और चीन ऊँचे आयात शुल्क बनाए रखते हैं, कनाडा में मटर के दामों में तेजी की संभावना कम है। उधर, रूस की सस्ती मटर और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कनाडाई निर्यातकों को नए बाजार तलाशने पड़ रहे हैं।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह आयातित मटर की कीमती में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3575/3600 रुपए रूस 3500 रुपए व मुद्रा कनाडा 3450 रुपए व रूस 3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली सुस्त पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान  कानपुर मटर की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3750/3775 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार  ललितपुर मटर की कीमतों में भी  इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग कमजोर पड़ने  से महोबा मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार उरई मटर में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। झांसी मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 3300/3500 रुपए व दमोह 3350/3450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4000/4050 रुपए व इंदौर 4200/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।