साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
23-Dec-2024 08:54 PM
बढ़ती आवक के दबाव से तुवर में लिवाल गायब
मुम्बई। उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की आवक का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में मंदा दर्ज किया गया। तुवर की बढ़ती आवक को देख स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स मांग कमजोर बनी हुई जिस कारण कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि खाली पाइप लाइन को देखते हुए यहां तुवर की कीमतों में 500/700 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी जा सकती है। देसी तुवर बढ़ती आवक देख आयातकों ने तुवर की बिकवाली भाव घटाकर की जिस कारण चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में गत साप्ताह 1400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 7850/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6600 रुपए ,गजरी 6300 रुपए मलावी 6250/6300 रुपए डोडोमो 6300/6350 रुपए व सूडान 9200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
बर्मा में भी तुवर की फसल आने से निर्यातको ने तुवर की बिकवाली भाव घटाकर की जिससे बर्मा तुवर में इस सप्ताह 35 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 955 डॉलर प्रति टन रह गयी।दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 1400 रुपए व देसी तुवर में 1550 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8500 रुपए व देसी 8600/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की आवक बढ़ने लगी है। बढ़ती आवक को देख स्टाकिस्टों ने तुवर की बिकवाली बढ़ा दी है जिस कारण गत सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 1000/1500 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 7800/8600 रुपए अकोला 8400/8600 रुपए नागपुर 8550/8600 रुपए लातूर 8000/8100 रुपए व दुधनी 7300/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
उपलब्धता बढ़ने ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह तुवर की कीमतों में 1400/1800 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/8559 रुपए रायचूर 7177/8779 रुपए यादगीर 8195/8769 रुपए व तालिकोट 7800/8829 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 1000/1500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8700/8800 रुपए जबलपुर 6000/7900 रुपए पिपरिया 6500/9300 रुपए व करेली 6800/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली शांत बनी रहने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 1700/1800 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 8500/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी गत साप्ताह के दौरान 900 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 700/1300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14550/14750 रुपए, कटनी फटका 13600/13800 रुपए, अकोला 14300/15000 रुपए,लातूर फटका 114600/14800 रुपए, गुलबर्गा फटका 14200/15000 रुपए व कानपुर फटका 14100/14500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
