साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
03-May-2025 08:34 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से तुवर में गिरावट
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चालू साप्ताह के दौरान भी तुवर की कीमतों में मंदी का रुख रहा।
तुवर दाल में उठाव न होने के कारण स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों में गिरावट जारी है। पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव लेमन 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और सप्ताहंत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6500/6550 रुपए ,गजरी 6300/6350 रुपए मलावी 6200/6250 रुपए डोडोमो 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 785 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7000 रुपए व देसी 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6400/7150 रुपए अकोला 7200/7400 रुपए नागपुर 7250/7300 रुपए व दुधनी 6500/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 5600/6900 रुपए रायचूर 6342/7052 रुपए यादगीर 6677/7072 रुपए व तालिकोट 4000/6710 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7200/7500 रुपए जबलपुर 5000/6600 रुपए पिपरिया 5500/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10500/10850 रुपए, कटनी फटका 10000/10500 रुपए, अकोला 10100/11300 रुपए,लातूर फटका 10800/11000 रुपए, गुलबर्गा फटका 9700/10400 रुपए व कानपुर फटका 10500/10900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।