सर्दी कम पड़ने से रबी फसलों की उत्पादकता पर पड़ सकता है असर।
03-Dec-2024 10:13 AM
सर्दी कम पड़ने से रबी फसलों की उत्पादकता पर पड़ सकता है असर।
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक ठंडी लहरों के दिन कम रहने की संभावना है।
★ भारत के गेहूं, सरसों, जौ, चना जैसी सर्दी में उगने वाली फसलों को ठंडे मौसम की आवश्यकता होती है। लेकिन इस साल सर्दी में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है, जिससे इन फसलों की उपज में गिरावट आ सकती है।
★ अगर उत्पादन में कमी आती है विभिन्न दलहनों, खाद्य तेलों का आयात बढ़ सकता है।
★ गेहूं की बिजाई में 6.6% बढ़ी जबकि सरसों की घटी।
★ सीजन 2022 और 2023 में भारत में अत्यधिक गर्म और असामान्य रूप से गर्म मौसम ने गेहूं की उपज को प्रभावित किया था, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भंडार में तेज गिरावट आई थी।
★ हालांकि सरकार ने अब तक गेहूं आयात करने की मांगों का विरोध किया है, इसके बावजूद गेहूं की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि जारी रही। सरकार का उद्देश्य किसानों को नाराज किए बिना खाद्यान्न के आयात को टालना है, लेकिन यदि उत्पादन में गिरावट आती है, तो आयात का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।
★ फ़िलहाल उत्पादन के बारे में कहना जल्दबाजी होगा, परन्तु रबी फसलों को इस समय ठण्ड और बारिश की जरुरत है।
