सोया की क्रशिंग डिमांड घटी, सरकारी स्टॉक भी बढ़ा: SOPA
12-Apr-2025 09:16 AM
सोया की क्रशिंग डिमांड घटी, सरकारी स्टॉक भी बढ़ा: SOPA
★ मंडियों में अक्टूबर से मार्च तक 72 लाख टन सोया की आवक दर्ज की गयी जो गत वर्ष 70 लाख टन थी, क्रशिंग भी 60.5 लाख टन में सिमटी। गत वर्ष से 7 लाख टन कम।
★ डिमांड कमजोर होने से आयात जो गत वर्ष 6.25 लाख टन था 1 लाख टन में सिमटा।
★ इसके अलावा प्राइवेट में तेल इकाइयों, किसानों व्यापारियों के पास 38 लाख टन का स्टॉक उपलब्ध सरकारी एजेंसियों के पास भी 20 लाख टन का स्टॉक उपलब्ध है।
★ सोया की क्रशिंग घटने से सोयामील उत्पादन भी गत वर्ष के 53.26 लाख टन से घटकर 47.74 लाख टन आया।
★ घरेलू डिमांड भी घटी, सोयामील निर्यात 17% घटकर अक्टूबर से मार्च तक 11.12 लाख टन दर्ज किया गया।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि सोयामील की खपत DDGS के कारण घटी।
★ DDGS ने ऑइलमील क्षेत्र/तेल एक्सट्रेक्टर्स को भारी नुकसान पहुंचाया। भविष्य में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।
★ देश में लगातार एथनोल का उत्पादन बढ़ रहा है जिससे DDGS की उपलब्धता बढ़ेगी और न केवल ऑइलमील की बल्कि बिनौला, मक्का, ज्वार, बाजरा एवं कैटलफीड की डिमांड पर भी असर पड़ेगा।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोयामील की कीमतें कमजोर होने के कारण भी निर्यात पर गहरा असर पड़ा।
★ कुल मिलाकर फ़िलहाल सोया में स्थिति ठीक नहीं।
