Home News
17-Nov-2026 10:27 AM
दिल्ली लॉरेंस रोड चना बाजार में कमजोर उठाव, मसूर के भावों में असमंजस
दिल्ली लॉरेंस रोड पर चना की आवक में कल और आज की मिलाकर लगभग 7–8 गाड़ियां रही। आवक में पूरा माल मध्य प्रदेश का है, राजस्थान के माल की कोई आवक नहीं है। लेवाली कमजोर रहने के कारण बाजार में उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके चलते कल आया हुआ माल भी अब तक नहीं बिक पाया है और कारोबार सीमित बना हुआ है।
वहीं, दिल्ली में मसूर के भाव 2/50 किलोग्राम के हिसाब से 6,300–6,325 रुपये प्रति क्विंटल समझे जा रहे हैं। बाजार में मसूर के सही भाव स्पष्ट नहीं हैं। नई और पुरानी मसूर के अलग-अलग भाव सुनने को मिल रहे हैं, जिससे वास्तविक बाजार भाव का आकलन करना मुश्किल बना हुआ है।