उत्तर प्रदेश: गेहूं का भरोसेमंद खिलाड़ी
05-May-2025 04:34 PM
उत्तर प्रदेश: गेहूं का भरोसेमंद खिलाड़ी
★ सबसे अधिक उत्पादन होने के बाद भी उत्तर प्रदेश गेहूं सरकारी ख़रीद में कभी टॉप पर नहीं रहा और इस साल भी स्थिति सामान्य ही रहने की उम्मीद है।
लेकिन पिछले दो वर्षों से तुलना करना सही नहीं होगा, सभी जानते हैं कि उन वर्षों में क्या हालात थे।
★ इस राज्य ने सालभर गेहूं की आपूर्ति बनाये राखी। जब दूसरे राज्यों में कमी थी, तब भी यूपी ने बाजार में सप्लाई बनाए रखी।
★ देश में सबसे ज़्यादा आटा मिलें यूपी में हैं। यही कारण है कि बड़ी कंपनियां और मिलर्स मुख्य रूप से यहीं से खरीद करते हैं, क्योंकि सप्लाई अच्छीऔर इंडस्ट्री के बीच भरोसे की एक मजबूत चेन बन चुकी है।
★ पंजाब और हरियाणा में किसान कई दशकों से सिर्फ सरकारी एजेंसियों को ही गेहूं बेचते आए हैं। प्राइवेट खरीद नाम मात्र की होती है।
★ मध्य प्रदेश में सरकार और प्राइवेट दोनों खरीद होती है। लेकिन इस साल सरकार ने बोनस की घोषणा कर दी, जिससे सरकारी खरीद में उछाल आया है और प्राइवेट खरीदारों के लिए उपलब्धता घट गई है।
★ कम कीमत और बेहतर सप्लाई के कारण प्राइवेट खरीदारों का रुख अब यूपी की ओर होगा। यूपी का बाजार मांग और आपूर्ति के बैलेंस के साथ चलता है— और यही बात इसे दूसरों से अलग बनाती है।
★ कुल मिलकर उत्तर प्रदेश के गेहूं की डिमांड बनी रहने की उम्मीद, अन्य राज्यों के मुकाबले प्राइवेट में गेहूं का अच्छा स्टॉक।
डिमांड बनी रही को बाज़ार मजबूत बने रह सकते हैं।
