विभिन क्षेत्रों में गन्ना फसल सीजन 24-25 की स्थिति।

03-Dec-2024 11:22 AM

विभिन क्षेत्रों में गन्ना फसल सीजन 24-25 की स्थिति। 
★ भारत में 2024-25 के लिए चीनी का मौसमी सीजन शुरू हो चुका है। 
★ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक करते हैं 80% गन्ना की आपूर्ति।
★ महाराष्ट्र और उत्तर कर्नाटक में  सितंबर 23 तक सूखा पड़ा , जिसके कारण क्षेत्रफल घटा।
★ हालांकि 2023 के अंत से लेकर 2024 की मानसून तक भारी बारिश होने से स्थिति सुधरी।
★ उत्तर प्रदेश में गन्ना फसल रेड रॉट (गन्ने का सड़ना), कीट हमले से कई क्षेत्रों में उत्पादकता पर पड़ा असर।
★ लगभग सभी राजाओं में फसल किसी न किसी कारण से प्रभावित हो रही है। 
★ चालू सीजन देरी से हुआ शुरू, 1 अक्टूबर से शुरू हुए सीजन में 30 नवंबर तक चीनी उत्पादन जो पिछले वर्ष की समानवधि के दौरान 43.2 लाख टन था घटकर 27.9 लाख टन पहुंचा।
★ इस सीजन में 381 चीनी मिल्स सक्रिय हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 433 थी।
★ इस साल 40 से 45 लाख टन चीनी एथनॉल उत्पादन के लिए परिवर्तित की जाएगी, जिससे कुल चीनी उत्पादन 280 लाख टन तक पहुँचने का अनुमान है।
★ चालू सीजन में चीनी उत्पादन में कमी आने की प्रबल संभावनाएं।