यूक्रेन में अनाजों और दलहनों की बिजाई में रफ़्तार अच्छी: यूक्रेन कृषि नीति मंत्रालय
12-May-2025 05:30 PM
यूक्रेन में अनाजों और दलहनों की बिजाई में रफ़्तार अच्छी: यूक्रेन कृषि नीति मंत्रालय
★ मंत्रालय के अनुसार, 8 मई 2025 तक देश में कुल 42.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र (जो कि नियोजित क्षेत्र का 76% है) में फसलें बोई जा चुकी हैं।
★ यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग समान है, जब समय तक 43.2 लाख हेक्टेयर या 77.1% क्षेत्र में बुआई हुई थी।
★ गेहूं बिजाई 2.13 लाख हेक्टेयर (अनुमानित एरिया का 93%) पहुंची, जो पिछले वर्ष 2.45 लाख हेक्टेयर थी।
★ जौ बिजाई 7.33 लाख हेक्टेयर (अनुमानित एरिया का 94%) में की गई, जो पिछले वर्ष 7.79 लाख हेक्टेयर थी।
★ मटर की बिजाई 2.09 लाख हेक्टेयर (अनुमानित एरिया का 96%) रही जो पिछले वर्ष 1.62 लाख हेक्टेयर थी।
★ मक्का बिजाई 29.13 लाख हेक्टेयर (अनुमानित एरिया का 73%) हुई, जो पिछले वर्ष 28.38 लाख हेक्टेयर थी।
★ तिलहनों में सूरजमुखी की बिजाई 35.08 लाख हेक्टेयर (अनुमानित एरिया का 69%) पहुंची जो पिछले वर्ष 39.64 लाख हेक्टेयर थी।
★ वहीँ सोयाबीन की बोवाई 13.47 लाख हेक्टेयर (अनुमानित एरिया का 56%) रही जो पिछले वर्ष 12.01 लाख हेक्टेयर थी।
★ इस वर्ष सभी फसलों के लिए 57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई का लक्ष्य रखा गया है, जो कि 2024 के लक्ष्य के बराबर है।
