आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात: रबी सीजन 2026 में MSP पर दलहन-तिलहन की खरीद को मंजूरी
18-Feb-2026 09:45 AM
आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात: रबी सीजन 2026 में MSP पर दलहन-तिलहन की खरीद को मंजूरी
★ केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के किसान भाई-बहनों के लिए रबी विपणन सीजन 2026 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दलहन और तिलहन की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी।
सरकार द्वारा स्वीकृत खरीद की मात्रा इस प्रकार है:
चना: 94,500 मीट्रिक टन
मूंग: 15,250 मीट्रिक टन
तुअर (अरहर): 3,000 मीट्रिक टन
उड़द: 3,54,000 मीट्रिक टन
मूंगफली: 39,000 मीट्रिक टन
★ इन स्वीकृत खरीदों का कुल MSP मूल्य ₹3,700 करोड़ से अधिक बताया गया है।
★ यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिल सके। इस निर्णय से आंध्र प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
