अभी हल्दी फसल की स्थिति

03-Sep-2024 06:28 PM

★ देश में हल्दी की बिजाई गत वर्ष की तुलना में 30/35 अधिक हुई।  

★ वर्तमान में हो रही बारिश से कुछ राज्यों में फसल को नुकसान। 

★ ईरोड, सेलम लाइन पर फसल को नुकसान नहीं फसल अच्छी है।    

★ सांगली लाइन पर भी फसल की स्थिति अच्छी है। अभी तक कोई नुकसान नहीं। 

★ अत्यधिक बारिश से आंध्र-प्रदेश में फसल को 30/35 प्रतिशत तक नुकसान।  

★ निजामाबाद लाइन पर अभी तक फसल को 10/15 प्रतिशत नुकसान। आगामी दिनों में अगर ओर बारिश हो जाती है तो  नुकसान बढ़ सकता है।   

★ प्रमुख उत्पादक क्षेत्र मराठवाड़ा (हिंगोली, बसमत, नांदेड) में अभी तक फसल को 10/15 प्रतिशत नुकसान होने के समाचार है। अभी भी मौसम बारिश का है अगर आगामी दिनों में बारिश होती है तो फसल को नुकसान बढ़ सकता है।      

★ नई फसल आने में अभी लगभग 6 माह का समय शेष है। अभी उत्पादन अनुमान लगाना उचित नहीं है। 

★ नई फसल आने से पूर्व हल्दी कीमतों में एक तेजी आने की संभावना। 

★ वायदा के कारण हल्दी का हाजिर व्यापार प्रभावित।