अगस्त में ऑस्ट्रेलिया से 18 हजार टन चना एवं 69 हजार टन से ज्यादा मसूर का निर्यात

07-Oct-2024 02:15 PM

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2024 में ऑस्ट्रेलिया से 17,884 टन चना तथा 69,328 टन  मसूर का निर्यात हुआ। भारत को 8037 टन तथा पाकिस्तान को 2199 टन और नेपाल को 1966 टन चना का निर्यात किया गया। इसी तरह मसूर की खरीद में भी भारत सबसे आगे रहा जिसने ऑस्ट्रेलिया से 86,143 टन का आयात किया इसके बाद बांग्ला देश ने 14,146 टन तथा पाकिस्तान ने 7098 टन मसूर का आयात किया। जुलाई में ऑस्ट्रेलिया से केवल 13,223 टन चना का निर्यात हुआ था जो अगस्त में 35 प्रतिशत उछलकर 18 हजार टन पर पहुंच गया। 

एबीएस के आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया से जून-अगस्त 2024 की तिमाही के दौरान कुछ करीब 70 हजार टन चना का निर्यात हुआ। इसके तहत जून में 39 हजार टन, जुलाई में 13 हजार टन तथा अगस्त में 18 हजार टन का शिपमेंट शामिल था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान वहां से भारत का 41,835 टन , नेपाल को 6296 टन, बांग्ला देश को 5557 टन, पाकिस्तान को 3860 टन, कनाडा को 3103 टन, संयुक्त अरब अमीरात को 4856 टन तथा इंग्लैंड को 2423 टन चना का निर्यात किया गया। जबकि शेष मात्रा का शिपमेंट अन्य देशो में हुआ। 

जहां तक मसूर का सवाल है तो ऑस्ट्रेलिया से जून में 1,34,268,टन जुलाई में 1,21,399 टन तथा अगस्त में 69,328 टन के साथ कुल 3,24,995 टन का निर्यात किया गया। चना की भांति भारत मसूर का आयात किया इसके आलावा ऑस्ट्रेलिया से जून-अगस्त 2024 की तिमाही में बांग्ला देश को 81330 टन, मिश्र को 26,024 टन, नेपाल को 16,870 टन, पाकिस्तान को 15,457 टन तथा श्रीलंका को 40,953 टन मसूर का निर्यात किया गया। शेष मसूर का शिपमेंट संयुक्त अरब अमीरात (यू ए ई) तथा बहरीम सहित कई अन्य देशो को हुआ। ऑस्ट्रेलिया में अब चना तथा मसूर की नई फसल की कटाई-तैयारी का सीजन आरम्भ होने वाला है।