अक्टूबर में बड़ी मात्रा में चावल का हुआ निर्यात

18-Nov-2024 08:19 AM

अक्टूबर में बड़ी मात्रा में चावल का हुआ निर्यात
★ प्राप्त आकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2023 में 565.65 मिलियन डॉलर चावल का हुआ था निर्यात जो अक्टूबर 2024 में बढ़कर 1050.93 मिलियन डॉलर  पहुंचा।
★ चावल निर्यात नियमों में ढील दिए जाने से निर्यात बढ़ा, भविष्य में चावल निर्यात और बढ़ने की उम्मीद जिससे घरेलू कीमतों पर पड़ेगा असर।
★ जानकारी के लिए बता दें कि चालू वित्त वर्ष में यह निर्यात (डॉलर में) अब तक का सबसे बड़ा निर्यात है।
★ अप्रैल से अक्टूबर तक 6171.35 मिलियन डॉलर चावल निर्यात पहुंचा।
★ 28 सितम्बर को केंद्र ने गैर बासमती वाइट राइस पर लगे निर्यात प्रतिबन्ध को हटाकर 490$/टन का न्यूनतम निर्यात भाव (MEP) को लगाया था जिसे 23 अक्टूबर को हटाया गया।
★ 27 सितम्बर को गैर बासमती वाइट राइस पर लगे 20% शुल्क को हटाया था तथा अन्य तीन केटेगरी पर निर्यात शुल्क को आधा किया था, इसे भी 22 नवम्बर को हटाया गया।
★ AIREA (आल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन) के अनुसार अप्रैल से सितम्बर 2024 तक बासमती चावल का निर्यात 27,20,239 टन हुआ जो अप्रैल से सितम्बर 2023 के दौरान 23,07,772 था तथा अप्रैल से सितम्बर 2024 तक गैर बासमती चावल का निर्यात 46,52,220 टन हुआ जो अप्रैल से सितम्बर 2023 के दौरान 68,81,319 टन था।
★ भविष्य में बासमती व गैर बासमती चावल दोनों की निर्यात मांग निकलने की उम्मीद जिससे कीमतों को मिलेगा समर्थन।
★ आई ग्रेन इंडिया ने आयात खुलने के बाद कहा था कि इन निर्णयों का असर पड़ने में कम से कम 2-3 महीने का समय लगेगा, ठीक वैसे ही हो रहा है।