अमरीका द्वारा लगाये गये टैरिफ से मसाला बाजारों की चिंताए बढ़ी
02-Aug-2025 10:18 AM

अमरीका द्वारा लगाये गये टैरिफ से मसाला बाजारों की चिंताए बढ़ी
★ अभी हाल ही में अमरीकी सरकार ने भारतीय उत्पादों पर 25% शुल्क लगाया जिससे कई उद्योगों की चिंता बढ़ी खासकर मसाला उद्योग की।
★ अमरीका भारत का कालीमिर्च, हल्दी, अदरक, जीरा का आयातक देश है।
★ आयात शुल्क लगाए जाने से निर्यात पड़तल बढ़ेगी।
★ कई निर्यातक देश जैसे वियतनाम इंडोनेशिया की भागीदारी बढ़ सकती है।
★ SPICE BOARD OF INDIA के अनुसार अमरीका भारतीय मसालों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात देश है।
★ 2024-25 मसालों का सालाना निर्यात 1.26 लाख टन रहा जो 2023-24 में 1.14 लाख टन था।
★ भारतीय कालीमिर्च निर्यात पर 25% शुल्क लगाया गया जबकि इंडोनेशिया की कालीमिर्च पर 19% लगाया गया।
★ वैसे भी वियतनाम की कालीमिर्च भारतीय कालीमिर्च से सस्ती रहती है।