अर्जेंटीना से अनाजों/तेल तिलहन निर्यात में भारी बढ़त
16-Nov-2024 09:03 AM
अर्जेंटीना से अनाजों/तेल तिलहन निर्यात में भारी बढ़त
सोया तेल/सोयामील
★ अर्जेंटिन से सोया तेल/सोयामील निर्यात में भारी बढ़ोत्तरी।
★ नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक अर्जेंटीना के अनुसार पिछले 5 दिन में 2.7 लाख टन सोया तेल व 4.56 लाख टन सोयामील निर्यात सौदे हुए।
★ अब तक (अप्रैल से नवम्बर तक) कुल निर्यात सोया तेल का 44 लाख टन व सोयामील का 216 लाख टन पहुंचा।
★ अक्टूबर से नवम्बर तक निर्यात में 5 सालाना औसत से 50% तक की बढ़त देखी गयी।
★ ऐसे ही चलता रहा तो मार्च तक अर्जेंटीना 274 लाख टन सोया मील व 54 लाख टन सोया तेल निर्यात कर सकता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सूरजमुखी तेल
★ अर्जेंटीना से 1.32 लाख टन सूरजमुखी तेल निर्यात सौदे पहले हो चुके हैं।
★ चालू सीजन में अर्जेंटीना से सूरजमुखी तेल का निर्यात 11 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
★ दिसंबर में रिकॉर्ड मात्रा में हो सकता है सूरजमुखी तेल का निर्यात।
~~~~~~~~~~~~~~~
मक्का
★ 5 दिन पहले अर्जेंटीना से 6.25 लाख टन मक्का निर्यात सौदे हुए, कुल निर्यात 332 लाख टन पहुंचा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
गेहूं
★ पिछले 5 दिन में 3.15 लाख टन गेहूं निर्यात सौदे हुए, कुल निर्यात 13.3 लाख टन पहुंचा।
