अंतर्राष्ट्रीय गेहूं समाचार
19-Nov-2025 08:28 AM
अंतर्राष्ट्रीय गेहूं समाचार
★ USDA के अनुसार अमरीका में शीतकालीन गेहूं की बिजाई 92% पहुंची। 45% फसल की स्थिति बेहद अच्छी।
★ यूरोपियन यूनियन देशों ने 1 जुलाई से 16 नवम्बर तक 90.5 लाख टन गेहूं का किया निर्यात।
★ कुल निर्यात गत वर्ष के लगभग बराबर।
~~~~~~~~~~~~
भारतीय गेहूं समाचार
★ भारत में गेहूं बिजाई जोरों पर एरिया बढ़ने की प्रबल सम्भावना। जमीन में नमी की मात्रा अच्छी, अगर सर्दी अच्छी पड़ी तो रिकॉर्ड उत्पादन भी पहुंच सकता है।
★ बाजारों में पर्याप्त मात्रा में गेहूं का स्टॉक उपलब्ध। OMSS स्कीम में हर 2 सप्ताह में बिक्री होगी। पिछले सप्ताह हुए पहले टेंडर में मात्र 35-40% का हुआ था उठाव क्योंकि प्राइवेट में माल उपलब्ध।
★ सरकार गेहूं उत्पाद का निर्यात को खोल सकती है जिससे बाजारों में पड़े सरप्लस गेहूं का इस्तमाल बढ़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह आटा केवल भारतीय समुदाय ही इस्तमाल करता है।
★ बढ़ती उपलब्धता व OMSS स्कीम को देख बाजारों में तेजी की सम्भावना कमजोर दिख रही है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
