अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार
19-Nov-2024 08:26 AM
अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार
★ कल CBOT तेल तिलहन बाजार मामूली बढ़त के साथ हुए बंद, आज KLCE सुधार के साथ खुला।
★ पिछले 10 दिन से अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार में देखी गयी थी गिरावट।
★ कल अमरीका से बड़ी मात्रा में सोया, सोयामील, सोया तेल निर्यात सौदे हुए। कल मेक्सिको को 2.16 लाख टन सोया, फिलिपीन्स को 1.35 लाख टन सोयामील व भारत को 24-25 सोया तेल के 30 हजार टन के निर्यात सौदे हुए।
★ 14 नवम्बर वाले सप्ताह में अमरीका से 21.65 लाख टन सोया निर्यात इंस्पेक्शन की गयी, जिसमें से चीन ने 13.9, जर्मनी ने 1.4 व मेक्सिको ने 1 लाख टन उठाया।
★ चालू सीजन में अमरीका से 175 लाख टन सोया का हुआ निर्यात।
★ एग रूरल एजेंसी ने ब्राजील में 14 नवम्बर तक सोया की बिजाई 80% पहुंचने का दिया अनुमान।
