अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन समाचार
27-Nov-2025 08:17 AM
अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन समाचार
★ सीबोट तेल तिलहन बाजारों में देखी गयी हलचल।
★ मंगलवार को चीन ने जनवरी के लिए अमरीका के 10 कार्गो बुक किये।
★ पिछले कुछ महीनों में चीन ने अमरीका से बड़ी मात्रा में सोया का आयात किया, स्टॉक अधिक होने के कारण चीन में सोया की क्रशिंग बढ़ी जिससे सोया तेल उत्पादन में भारी उछाल देखा गया।
★ अर्जेंटीना व ब्राजील के मुकाबले सोया तेल की कीमतें व ट्रांजिट समय कम होने की वजह से चीन ने भारत को बड़ी मात्रा में सोया तेल का निर्यात भी किया।
