बड़ी मात्रा में विदेशों से किये गये आयत से कालीमिर्च के भाव टूटे
07-May-2025 09:43 AM
बड़ी मात्रा में विदेशों से किये गये आयत से कालीमिर्च के भाव टूटे
★ श्रीलंका से बड़ी मात्रा में भारत को हो रहा है कालीमिर्च का निर्यात। पिछले 15 दिनों में कीमतें 20-25 रुपए प्रति किलो घटी।
★ श्रीलंका की कालीमिर्च 675-685 रुपए प्रति किलो पर उपलब्ध। भारत में 690-700 रुपए के आसपास बोली जा रही है।
★ भारतीय कालीमिर्च के अंतर्राष्ट्रीय भाव 8650$/टन है जबकि इंडोनेशिया के 7500$, श्रीलंका के 7200$, वियतनाम के 7100$ व ब्राज़ील के 7000$/टन चल रहे हैं।
★ 2023 में करीब 14 हजार टन कालीमिर्च का किया था आयात। जो 2024 में बढ़कर 24,000 टन पहुंच रहा है।
★ भारत में इस वर्ष कालीमिर्च उत्पादन 75 हजार टन पहुंचने की सम्भावना।
