मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार

07-Apr-2026 08:39 AM

मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
2026 की पहली क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में मक्का की बुवाई 3% पूरी हो चुकी है, जो पिछले 5 वर्षों के औसत 2% से अधिक है। रिपोर्ट देने वाले सभी राज्यों में बुवाई सामान्य से आगे चल रही है।
2 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में अमेरिका से मक्का का निर्यात शिपमेंट 2.002 मिलियन टन (78.82 मिलियन बुशल) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 24.09% अधिक है।
प्रमुख खरीदार देशों में मेक्सिको 5,40,498 टन के साथ सबसे बड़ा आयातक रहा, इसके बाद जापान को 4,01,862 टन तथा कोलंबिया को 2,00,076 टन मक्का भेजा गया।
1 सितंबर से शुरू हुए चालू विपणन वर्ष में अब तक कुल 48.47 मिलियन टन (1.908 अरब बुशल) मक्का का निर्यात हो चुका है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 35.82% अधिक है।