बांग्लादेश भारत से खरीदेगा 50,000 टन चावल

21-Feb-2025 11:33 AM

बांग्लादेश भारत से खरीदेगा 50,000 टन चावल
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने भारत से 50,000 टन परबॉयल्ड गैर-बासमती चावल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  यह चावल भारतीय कंपनी बगड़िया ब्रदर्स से खरीदा जाएगा। यह खरीद $434.55 प्रति टन पर की जाएगी।
यह निर्णय गवर्नमेंट प्रोक्योरमेंट एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में लिया गया।
इसके अलावा 19 फरवरी को म्यांमार से 23,000 टन "आतप" चावल का पहला जहाज चटगांव बंदरगाह पहुंचा। जो म्यांमार से कुल 1,05,000 टन चावल आयात योजना का हिस्सा है।