News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चिली के अखरोट सीजन 2025/26 का समापन: भारत के नजरिए से क्या खास
15-Apr-2026 12:32 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चिली के अखरोट सीजन 2025/26 का समापन: भारत के नजरिए से क्या खास
★ चिली के अखरोट निर्यात में इस सीजन में मजबूत बढ़त देखने को मिली। हालांकि भारत के लिए तस्वीर थोड़ी मिली-जुली रही।
★ कुल इन-शेल (छिलके वाले) अखरोट निर्यात में 26% की बढ़ोतरी, मिडिल ईस्ट/अफ्रीका सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा, एशिया/ओशियानिया की हिस्सेदारी घटी
★ भारत को निर्यात में 17% की गिरावट। वर्ष 2024-25 में निर्यात 33,968 टन था, जो अब 28,185 टन रह गया।
★ इसके बावजूद भारत बना रहा सबसे बड़ा खरीदार देश
★ इसके अलावा तुर्की को निर्यात 61% बढ़ा, यूएई को शिपमेंट 11 गुना से ज्यादा बढ़े और यूरोप को निर्यात 32% बढ़ा।
★ भारत में तेजी से बदलते एक्सपोर्ट ट्रेंड के चलते आने वाले महीनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव।
★ मिडिल ईस्ट की डिमांड भारत के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगी।
