होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बासमती चावल के निर्यात पर असर

21-Apr-2026 11:16 AM

नई दिल्ली। ईरान और अमरीका के बीच तनातनी जारी रहने से होर्मुज स्ट्रेट का जलमार्ग बंद हो गया है। कुछ दिन पूर्व इसे खोला गया था जिससे भारतीय निर्यातकों की कुछ उम्मीदें जगी थीं

लेकिन अमरीका की नौसैनिक घेरेबंदी, अमरीकी राष्ट्रपति की धमकी तथा उनके अनाप-शनाप बयान के कारण ईरान ने शीघ्र ही इस जलमार्ग को दोबारा बंद कर दिया। 

अमरीका और ईरान के बीच युद्ध विराम की अवधि कल या परसों खत्म हो जाएगी और दोनों तरफ से युद्ध दोबारा शुरू होने के संकेत दिए जा रहे हैं। द्विपक्षीय शांति वार्ता स्थगित हो गई है।

यदि दोबारा लड़ाई आरंभ हुई तो निकट भविष्य में होर्मुज स्ट्रेट के खुले की संभावना क्षीण पड़ जाएगी। इससे पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व तथा खाड़ी क्षेत्र के देशों में भारतीय कृषि एवं खाद्य उत्पादों और खासकर बासमती चावल तथा मसालों का निर्यात काफी हद तक संभावित होने की आशंका है।

मार्च में भी इसके शिपमेंट पर असर पड़ा था। पिछले दिनों ईरान द्वारा दो भारतीय व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की गई थी जिससे शिपिंग कंपनियां दहशत में हैं। भारत के लिए यह स्थिति अनुकूल नहीं है।