बांग्लादेश में रमजान से पहले खजूर और खाद्य तेल पर आयात शुल्क में कटौती की तैयारी
19-Nov-2024 12:34 PM
बांग्लादेश में रमजान से पहले खजूर और खाद्य तेल पर आयात शुल्क में कटौती की तैयारी
★ वर्तमान में खजूर पर लगभग 64% आयात कर लगाया जाता है, जिसमें कस्टम ड्यूटी, अग्रिम कर, अग्रिम आयकर और वैट (मूल्य वर्धित कर) शामिल हैं। इसे घटाकर 39% किए जाने की संभावना है।
खजूर की मांग:
★ बांग्लादेश में खजूर की वार्षिक मांग लगभग 1.10 लाख टन है, जिसमें से 60,000 टन की खपत रमजान के दौरान होती है।
खाद्य तेल पर वैट कटौती:
★ आयात स्तर पर खाद्य तेल पर वैट को वर्तमान 15% से घटाकर 5% किया जा सकता है। इससे पहले, एनबीआर (नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू) ने खाद्य तेल के स्थानीय स्तर पर रिफाइनिंग और बिक्री पर सभी वैट हटा दिए थे।
अन्य आवश्यक वस्तुएं:
★ हाल के महीनों में चावल, चीनी जैसे कई आवश्यक उत्पादों पर आयात कर में कटौती की है। हालांकि, इसके बावजूद इन वस्तुओं की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं।
