भारत में अप्रैल में उड़द आयात में जबरदस्त उछाल की उम्मीद

17-May-2025 01:24 PM

भारत में अप्रैल में उड़द आयात में जबरदस्त उछाल की उम्मीद
★ अप्रैल 2025 में इसका अनुमानित आयात 89,212 मीट्रिक टन तक पहुँच सकता है, जो पिछले वर्ष अप्रैल 2024 के मुकाबले लगभग 61% ज्यादा है।
★ अप्रैल 2023 में उड़द आयात केवल 25,000 टन के करीब था और 2024 में यह 55,000 टन के आसपास रहा। मगर इस साल यह सीधे 89 हजार टन पर पहुँच रहा है। 
★ पूरे वित्तीय वर्ष की बात करें तो 2023-24 में उड़द का कुल आयात 6.24 लाख टन था। 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 8.27 लाख टन तक पहुँच गया। और अब, जब सिर्फ अप्रैल महीने में ही 89 हजार टन से ज्यादा का आयात अनुमानित है, तो यह आशंका बन रही है कि आने वाला साल उड़द आयात के लिहाज़ से एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।
★ म्यांमार में रिकॉर्ड 9 लाख उत्पादन के बाद, माल की उपलब्धता बेहतर।
★ उड़द का बढ़ता आयात उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की खबर हो सकती है, लेकिन घरेलू किसानों और मिलर्स के लिए चुनौती बन सकता है।
★ अगर आयात इसी गति से जारी रहा, तो कीमतों पर दबाव बनेगा और नीति-निर्माताओं को इस पर ध्यान देना पड़ेगा कि घरेलू उत्पादकों का नुकसान न हो।