भारत में ग्रीष्मकालीन दलहनों की बुवाई शुरू

17-Feb-2026 04:02 PM

भारत में ग्रीष्मकालीन दलहनों की बुवाई शुरू
★ भारत में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई शुरू हो गई है।
★ 13 फरवरी तक देश में 58,000 हेक्टेयर क्षेत्र में दलहनों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 50,000 हेक्टेयर से अधिक है, हालांकि पांच वर्षीय औसत 64,300 हेक्टेयर से कम है। अब तक कुल संभावित बुवाई का लगभग 3% क्षेत्र कवर हुआ है।
★ मूंग की बुवाई 44,000 हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल के बराबर है।
★ उड़द का रकबा 5,000 हेक्टेयर से बढ़कर 10,000 हेक्टेयर हो गया है। अन्य दलहनों की बुवाई 4,000 हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष 1,000 हेक्टेयर थी।