भारत में मटर आयात में उतार-चढ़ाव

19-Nov-2024 09:00 AM

भारत में मटर आयात में उतार-चढ़ाव
★ अप्रैल से जुलाई तक 9.32 लाख टन, अगस्त 2024 में 43,240 टन, सितम्बर 2024 में (अनुमानित) 27,732 टन, अक्टूबर 2024 में (अनुमानित) 2.5 लाख टन मटर पोर्ट पर आई।
★ अप्रैल से अक्टूबर तक 12.54 लाख टन और दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 24.23 लाख टन मटर आयात भारत में हो चुका है।
★ नवम्बर दिसंबर में बढ़ सकता है आयात क्योंकि 31 दिसंबर 2024 तक BL DATE की अंतिम तिथि है परन्तु कनाडा व रशिया से नवम्बर-दिसंबर में निर्यात घट सकता है यानी जो शिपमेंट अभी पाइपलाइन में हैं वे निकलेंगी।
★ कोई भी देश 31 दिसम्बर 2024 के बाद का रिस्क नहीं लेना चाहता, वैसे भी इन देशों से बड़ी मात्रा में हो चुका है भारत को निर्यात।
★ अगस्त से शुरू हुए सीजन में सितम्बर तक कनाडा ने भारत को 3.87 लाख टन तथा चीन को 2.2 लाख टन मटर का किया निर्यात।
★ मटर आयात खुलना न खुलना एक ही चीज़ पर निर्भर कि भविष्य में दलहन की कीमतें न बढ़ें।
★ मटर आयात से बड़े अनुपात में चना, तुवर व अन्य दलहन की खपत घटी।
★ रशिया में इस वर्ष मटर उत्पादन 35-36 लाख टन पहुंचने की उम्मीद परन्तु यह निर्यात मुख्यतः चीन को किया जायेगा।
★ भारतीय पोर्ट पर अभी भी बड़ी मात्रा में मटर का स्टॉक उपलब्ध।
★ बाजार सीमित दायरे में रहने की सम्भावना।