भारत में सरसों की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना

06-Nov-2025 05:08 PM

भारत में सरसों की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना
★ अनुकूल मौसम और चीन में खल की मजबूत मांग के साथ-साथ बिजाई के दौरान बढे भावों से बिजाई में अच्छी वृद्धि संभव।
★ बिजाई अब तक लगभग 41.7 लाख हेक्टेयर, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.5% अधिक है, और कुल क्षेत्रफल में 7–8% की वृद्धि संभावित।
★ सरसों तेल की मजबूत घरेलू मांग और चीन को रिकॉर्ड निर्यात ने फसल के दृष्टिकोण को और मजबूत किया है।
★ कनाडा पर चीन द्वारा 100% आयात शुल्क लगाने के बाद चीन ने सरसों खली की खरीद के लिए भारत की ओर रुख किया है।
★ अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच चीन ने भारत से 4,88,168 मीट्रिक टन सरसों खली का आयात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक है।
★ कुल मिलाकर, चीन की मजबूत मांग, अनुकूल बारिश और बढ़ा हुआ MSP मिलकर इस साल भारत में सरसों की बुवाई को रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच सकती है।
~~~~~~~~~~
देश के प्रमुख बाजारों में कीमतें (1 नवंबर की तुलना में):
★ दिल्ली: 42% कंडीशन 6,900 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर।
★ चरखी दादरी: 125 रुपये बढ़कर 7,125 रुपये प्रति क्विंटल।
★ भरतपुर: 96 रुपये बढ़कर 6,856 रुपये प्रति क्विंटल।
★ आगरा (शमशाबाद–सलोनी): 450 रुपये की तेज बढ़त के साथ 7,800 रुपये प्रति क्विंटल।
★ चीन से बढ़ी से डिमांड के कारण भविष्य में क्रशिंग डिमांड बढ़ सकती है जिसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।