भारत तुअर (अरहर) उत्पादन, मांग और भंडार स्थिति रिपोर्ट 2025-26

11-Oct-2025 05:55 PM

भारत तुअर (अरहर) उत्पादन, मांग और भंडार स्थिति रिपोर्ट 2025-26
★ हमारे आंकलन के अनुसार वर्ष 2025-26 में देश में तुअर (अरहर) का उत्पादन घटकर लगभग 30 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 35 लाख टन था। इस वर्ष भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण फसल को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप पैदावार में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है।
★ देश में कुल आपूर्ति 50.71 लाख टन के आसपास अनुमानित है, जबकि खपत लगभग 46 लाख टन तक पहुँच सकती है। आयात का स्तर लगभग 12 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के समान ही है।
★ वर्ष 2024-25 में जहाँ अंतिम भंडार 8.71 लाख टन था, वहीं इस बार यह घटकर केवल 4.51 लाख टन रहने की उम्मीद है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बाजार में उपलब्धता काफी कम हो सकती है।
~~~~~~~
मुख्य बिंदु
★ भारी वर्षा से तुअर फसल को गंभीर नुकसान। उत्पादन में गिरावट से घरेलू आपूर्ति सीमित।
★ अंतिम भंडार में भारी कमी से बाजार पर दबाव बढ़ेगा। आयात समान स्तर पर रहने की संभावना।
~~~~~~
बाजार पर संभावित प्रभाव:
★ कम उत्पादन और घटते भंडार के कारण मार्च 2026 से तुअर दाल के दामों में वृद्धि की संभावना है।
★ हमारा मानना है कि यदि मौसम की स्थिति सामान्य नहीं रही तो आयतक तेज कर सकते हैं भाव या आयात में देरी हुई, तो भावों में काफी तेजी देखी जा सकती है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।