भारत द्वारा चावल की नई GENOME-EDITED वेरायटी लांच किये जाने व इसका असर

07-May-2025 09:23 AM

भारत द्वारा चावल की नई GENOME-EDITED वेरायटी लांच किये जाने व इसका असर 
★ दो दिन पहले कृषि विभाग द्वारा चावल की दो नई वेरायटी लांच की गयी जिससे उत्पादकता 30% बढ़ने की बात कही गयी।
नई वेरायटी का सकारात्मक असर
★ नई वेरायटी अगर सफल हुई तो देश में चावल उत्पादन बढ़ेगा जिससे निर्यात भी बढ़ेगा और डॉलर आमदनी भी बढ़ेगी।
नकारात्मक प्रभाव
★ एक तरफ पहले से ही हम चावल उत्पादन मामले में विश्व में टॉप पर हैं। भारत में चावल उत्पादन खपत से अधिक होता है ऐसे में उत्पादन और बढ़ा तो इससे बाजारों में चावल उपलब्धता बढ़ेगी व निर्यातकों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।
★ उत्पादन बढ़ा तो कीमतों पर भी बन सकता है दबाव।
★ चावल के साथ-साथ भारत को ऐसी कई और जिंसों के नए बीज बनाने होंगे जिससे विदेशों से आत्मनिर्भरता घटेगी। भारत विदेशों से बड़ी मात्रा में खाद्य तेल, दाल-दलहन, मसाले-मेवों, कपास का आयात करता है जिससे आयात-निर्यात के बीच अंतर बढ़ता है।
★ अन्य फसलों की उत्पादकता पर भी सरकार को करना चाहिए विचार।