बेहतर निर्यात प्रदर्शन के सहारे कनाडा में मटर का भाव स्थिर रहने के आसार

04-Feb-2025 03:53 PM

विनीपेग । कनाडा की सरकारी एजेंसी- स्टैट्स कैन ने दिसम्बर की अपनी  रिपोर्ट में वर्ष 2024 के दौरान मटर का अंतिम घरेलू उत्पादन अनुमान 1.63 लाख टन घटकर 29.97 लाख टन नियत कर दिया जो 2023 के उत्पादन से 15 प्रतिशत ज्यादा मगर 2022 के उत्पादन 34 लाख टन से करीब 4 लाख टन कम है।

2024 में मटर के बिजाई क्षेत्र में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी बेहतर उत्पादन के कारण कनाडा में मटर की कुल उपलब्धता 7.4 प्रतिशत बढ़ गई।

हालांकि स्टैट्स कैन की रिपोर्ट में मटर के किस्म बार उत्पादन का आंकड़ा नहीं दिया गया है लेकिन के अग्रणी विश्लेषक ने पीली मटर का उत्पादन 2.75 लाख टन बढ़कर 25 लाख टन के करीब तथा इसकी कुल उपलब्धता 28 लाख टन बढ़कर 4.25 लाख टन तथा उपलब्धता सुधरकर 5.70 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। 

2023-24 सीजन की तुलना में 2024-25 के मार्केटिंग सीजन में कनाडाई मटर (पीली) के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति पहले ही दी जा चुकी थी।

पहले इसकी समय सीमा 31 दिसम्बर 2024 तक नियत हुई थी मगर अब इसे 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि 28 फरवरी तक या उससे पूर्व के लेडिंग बिल के साथ पीली मटर की खेप भारत में स्वीकार हो सकती है। 

स्टैट्स कैन के अनुसार अगस्त-अक्टूबर 2024 की तिमाही के दौरान कनाडा से भारत को 6.02 लाख टन पीली मटर का निर्यात हुआ जो वर्ष 2023 में महज 138 टन रहा था।

उपलब्ध आंकड़ों से ज्ञात होता है कि भारत में जनवरी से अक्टूबर 2024 के दस महीनों में कुल मिलाकर करीब 25 लाख टन मटर का आयात हुआ जिसमें रूस से 8.50 लाख टन आयात भी शामिल था। 

उद्योग व्यापार समीक्षकों के अनुसार 2024-25 सीजन के दौरान कनाडा से 23.60 लाख टन मटर का निर्यात हो सकता है जो गत सीजन के 24 लाख टन से कुछ कम है। इसमें से अक्टूबर 2024 तक लगभग 10.50 लाख टन का शिपमेंट हो चुका था।

इसका मतलब यह हुआ कि नवम्बर 2024 से जुलाई 2025 तक निर्यात के लिए वहां 13 लाख टन मटर का स्टॉक उपलब्ध रहेगा।

इसके बाद कनाडा में 3.65 से 4.00 लाख टन के बीच मटर का अधिशेष स्टॉक बच जाएगा। इससे कीमतों में स्थिरता रहने की उम्मीद है।