बादामगिरी- में तेजी नहीं
12-Oct-2024 01:08 PM
नई दिल्ली । सितम्बर माह के दौरान आयातकों ने अधिक मात्रा में बादाम का आयात किए जाने के कारण बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सितम्बर माह के दौरान आयातकों ने 1416 कंटेनर बादाम एवं 5 कंटेनर गिरी के आयात सौदे किए हैं। जबकि अगस्त में आयात 881 कंटेनर का हुआ था। वर्तमान में दिल्ली बाजार में बादामगिरी का भाव 680/690 रुपए चल रहा है।
