चालू सीजन में चीनी का उत्पादन और खपत में आएगी कमी: ISMA

02-Jan-2025 02:54 PM

चालू सीजन में चीनी का उत्पादन और खपत में आएगी कमी: ISMA
★ ISMA ने 2024-25 चीनी सत्र के लिए घरेलू चीनी खपत का अनुमान लगभग 280 लाख टन लगाया है।
★ घरेलू खपत पिछले सत्र से कम रहने के मुख्य कारण साल के पहले चार महीनों के लिए घरेलू बिक्री कोटा पिछले साल की तुलना में 7 लाख टन कम निर्धारित करना, पिछले सीजन में आम चुनावों और अधिक गर्मी पड़ने से मांग बढ़ना है। 
★ ISMA का अनुमान है कि शेष आठ महीनों में औसत घरेलू खपत लगभग 235 लाख टन रहेगी, जिससे कुल घरेलू खपत 280 लाख टन के आसपास रह सकती है।
★ 2024-25 के वर्तमान चीनी सत्र में 31 दिसंबर 2024 तक 95.40 लाख टन चीनी का उत्पादन जो पिछले साल इसी तारीख तक 113.01 लाख टन था। 
★ पिछले साल इसी समय के दौरान 512 मिले चालू थीं जो अब 493 हैं।
★ इस साल एथनोल उत्पादन के लिए 40 लाख टन चीनी का इस्तेमाल होना अनुमानित, जो पिछले सीजन में 21.5 लाख टन था। 
★ ISMA उपग्रह चित्रण प्राप्त करने के बाद जनवरी के अंत में अपना दूसरे अग्रिम अनुमान जारी करेगा।