चीन में घटा सोयाबीन आयात

13-May-2025 10:06 AM

चीन में घटा सोयाबीन आयात
★ सोयाबीन आयात में अप्रैल महीने में पिछले साल के अप्रैल के मुकाबले 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आयात 60 लाख टन में सिमटा, जो 2015 के बाद से किसी भी अप्रैल महीने की सबसे कम मात्रा है।
★ 2024 में चीन ने कुल 10.5 करोड़ टन सोयाबीन आयात किया, जिसमें से 2.214 करोड़ टन अमेरिका से आया। यह कुल आयात का 21.1% है, जो कि 2018 की 13.3% से कम।
★ चीन ने ब्राजील से पिछले साल 7.465 करोड़ टन सोयाबीन आयात किया, जो कुल आयात का 71.1% है।
★ चीन ब्राजील की पांच फर्मों से भी सोयाबीन आयात करने की अनुमति दे रहा है, जिन पर पहले फाइटोसैनिटरी कारणों से रोक लगी थी।
★ अमरीका से चल रहे टैरिफ वॉर के चलते आयात में गिरावट दर्ज की गई।
★ मई से बढ़ सकता है सोयाबीन आयात।