चना में तेजी का माहौल

24-Jul-2025 09:12 AM

चना में तेजी का माहौल
★ कल दिल्ली चना 120 रुपए बढ़कर 6450 रुपए, मुंबई चना तंजानिया 50 रुपए बढ़कर 6125 रुपए व मुंबई चना ऑस्ट्रेलिया 6275 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा।
★ जून के मुकाबले जुलाई में अब तक दिल्ली चना में 675 रुपए मई के मुकाबले 600 रुपए की बढ़त देखी गयी।
★ तंजानिया चना मई के मुकाबले जुलाई में 475 रुपए व जून से 625 बढ़ा तथा ऑस्ट्रेलिया भी इसी अनुपात में बढ़ा।
★ लोकल मंडी की बात करें तो लातूर में चना मई से अब तक 150 रुपए व जून से 350 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा।
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज चना की आवक 8/9 मोटर रही।
★ कीमतों में कोई बदलाव नहीं, भाव ट्रेड होने के बाद ही दिए जायेंगे।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि दिल्ली चना में तेजी के कई कारण माने जा रहे हैं जैसे कि: 
1. ऑस्ट्रलिया से घटता आयात
2. घरेलू बाजारों में बेसन चना की त्यौहारी मांग निकलना
3. पोर्ट पर पड़े स्टॉक खपना
★ आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए चना में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद।