चीनी रिपोर्ट
19-Nov-2024 09:22 AM
चीनी रिपोर्ट
★ इस्मा ने भारत में 2024-25 चीनी सीजन में चीनी उत्पादन 2023-24 से 2% घटकर 333 लाख टन रहने का दिया अनुमान।
★ 30 सितम्बर 2024 (सीजन के अंत में) 84 लाख टन पुराना स्टॉक बचने के आकड़े दिए गये, जो पहले 91 लाख टन थे।
★ ISO का मानना है कि 2024-25 में विश्व में चीनी की 35.8 लाख टन कमी रह सकती है।
★ उत्पादन 1793 लाख टन दिया गया जो 2023-24 के 1813 लाख टन से 1.1% कम है।
★ भारतीय बाजारों में सुस्त मांग के चलते चीनी की कीमतों में गिरावट देखी गयी। बाजार पूरी तरह कोटा पर निर्भर।
★ अब केवल शादी लगन्सरा की डिमांड ही आने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ ब्राजील में धीरे-धीरे गन्ना पेराई बंद हो रही है, ब्राजील में पेराई सीजन अप्रैल से शुरू होता है। अब तक 38 मिलों ने गन्ना पेराई बंद की।
★ दिसंबर, जनवरी तक लगभग सभी मिलें बंद होंगी तथा अगले पेराई सीजन की करेंगी तैयारी।
★ अभी हाल ही में बारिश से कई मिलों ने पेराई जल्द बंद की।
★ UNICA ने ब्राजील में 15-31 अक्टूबर तक चीनी उत्पादन 17.85 लाख टन दिया, गत वर्ष की समानअवधि से 32% क़म।
★ 2024-25 में सेंट्रल साउथ संभाग में उत्पादन अक्टूबर तक 370 लाख टन पहुंचा।
★ दरअसल ब्राजील में इस वर्ष कुछ जगह सूखा पड़ने, अत्यधिक गर्मी पड़ने व कई जगह आग लगने से चीनी उत्पादन में गिरावट आई।
★ कोनाबा ने 2024-25 के दौरान चीनी उत्पादन 420 लाख टन दिया जो पहले अनुमान में 427 लाख टन था।
~~~~~~~~~~~~~~~~
★ थाईलैंड शुगर रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में थाईलैंड में उत्पादन गत वर्ष से 18% उछलकर 103.5 लाख टन पहुंचा।
★ 2023-24 में थाईलैंड में 87.7 लाख टन हुआ था उत्पादन।
