छत्तीसगढ़- एक बार फिर MSP से अधिक पर होगी धान की खरीद।

10-Oct-2025 08:44 PM

छत्तीसगढ़- एक बार फिर MSP से अधिक पर होगी धान की खरीद।

राज्य के 25 लाख से अधिक किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी होगी।

खरीदी की शुरुआत 15 नवम्बर 2025 से और समापन 31 जनवरी 2026 तक रहेगी।

खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़।

भुगतान 6 से 7 दिनों के भीतर सीधे खातों में होगा। 

समितियों को शून्य सुखत पर ₹5 प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन।

नए और पुराने जूट बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए। 

इस वर्ष कॉमन धान के MSP 2,369 रुपए/ क्विंटल है जो पिछले वर्ष 2,300 रुपए/ क्विंटल थी। 

पिछले वर्ष की MSP और बोनस के बीच का अंतर 800 रुपए/ क्विंटल जो अब घटकर 731 रुपए/ क्विंटल हो गया। 

पिछले वर्ष भी 3100 रुपए/ क्विंटल पर की गई थी खरीद परन्तु इस वर्ष MSP बढ़ाये जाने से यह अंतर कम हुआ।

अब इसको गलत या सही कहना कितना उचित हैं आप सोचें।