DDGS ने के सामने सोयामील की चमक फीकी पड़ी, मांग गिरी, कीमतें थमीं
25-Jun-2025 09:05 AM

DDGS ने के सामने सोयामील की चमक फीकी पड़ी, मांग गिरी, कीमतें थमीं
★ सोयामील 2024-25 में खपत घटकर 66 लाख टन रही, अनुमान से 7-8 लाख टन कम थी। रुपए 27,000–रुपए 31,000/टन पर अटकी कीमतें।
★ मक्का से बना DDGS सस्ते विकल्प से पशु चारे में सोयामील खपत को घटाया।
★ पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने के टारगेट ने मक्का से बनने वाला एथेनॉल और DDGS दोनों का उत्पादन बढ़ा।
★ 2024-25 में 6.5 अरब लीटर एथेनॉल मक्का जैसे अनाजों से और गन्ने से सिर्फ 2.5 अरब लीटर इथेनॉल उत्पादित की गई।
★ सोया से सिर्फ 18% तेल निकलता है बाकी 82% मात्रा सोयामील की रहती है।
★ DDGS के बढ़ते उत्पादन और खपत से सोयाबीन क्रशिंग डिमांड में गिरावट आई जिससे कीमतें कई सालो के निम्न स्तर पर आई।
★ साथ ही खाद्य तेलों की आयात शुल्क में भी कटौती की गई जिससे क्रूड तेलों का आयात बढ़ेगा।
★ पिछले सीजन की कटाई से ले कर अब चल रही बिजाई के दौरान कीमतें कमज़ोर।
★ साथ ही अमेरिका भारत को GMO सोयाबीन आयात का भी बना रहा है दवाब।
★ कुल मिलाकर उपरोक्त सभी कारणों से सोयाबीन और इसके उत्पादों पर गहरा असर पड़ रहा है जिसको ले कर कृषि मंत्री ने भी चिंता जताई।