गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
28-Apr-2026 08:45 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ USDA के अनुसार 23 अप्रैल वाले सप्ताह में अमरीका से 3.65 लाख टन गेहूं का हुआ निर्यात। सीजन में कुल निर्यात 220 लाख टन पहुंचा।
★ गत सप्ताह फिलिपीन्स ने 0.85, जापान ने 0.84 व साउथ कोरिया ने 0.55 लाख टन किया आयात।
★ अमरीका में 23 अप्रैल तक वसंतकालीन गेहूं की बिजाई 19% पहुंची।
★ सऊदी अरब ने 0.85 लाख टन गेहूं खरीद टेंडर किये जारी।
~~~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ कल घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली।
★ सरकारी खरीद भी बड़े स्तर पर हो रही है। हरियाणा में गेहूं खरीद लक्ष्य के करीब, अन्य राज्यों में भी धीरे-धीर बढ़ रही है खरीद।
★ URS क्वालिटी गेहूं खरीद खुलते ही और बढ़ेगी खरीद। रफ़्तार इसी तरह चलती रही तो खरीद 225 लाख टन पहुंच सकती है जो आगे बाजारों की रणनीति को तैयार करेगी। फ़िलहाल खरीद पर रखें नजर।
